वन मंत्री डॉ. शाह ने अत्याधुनिक एम्बुलेंस को झण्डी दिखाकर किया रवाना

भोपाल

वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा है कि उपलब्ध कराई गई अत्याधुनिक एम्बुलेंस में सभी इमरजेंसी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी, जिनसे गंभीर मरीजों को तुरंत चिकित्सकीय सेवाएँ उपलब्ध होगी, जिनसे अल्प समय में अस्पताल में इलाज हो सकेगा। वन मंत्री सीएसआर फण्ड के अंतर्गत अत्याधुनिक 3 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. शाह के अथक प्रयासों से हरसूद विधानसभा क्षेत्र के खालवा और हरसूद क्षेत्र के लिये एलएनटी कम्पनी, भोपाल ने एक करोड़ 20 लाख की लागत से 3 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई हैं।

वन मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि इन एम्बुलेंसों में 2 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन की व्यवस्था की जायेगी। एक मशीन के खराब होने पर तात्कालिक रूप से दूसरी का उपयोग किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *