ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने फिर ली बढ़त, भारत अंतिम मिनटों में पिछड़ा

 नई दिल्ली  
जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन सबकी निगाहें भारतीय महिला हॉकी टीम पर हैं, जो कि ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए ब्रिटेन के खिलाफ मैदान पर उतर चुकी है। ब्रिटेन ने अंतिम मिनटों में 4-3 की बढ़त बना ली है। हॉकी के अलावा कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पूनिया भी ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज करेंगे। वहीं, एथलेटिक्स और गोल्फ में भी भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगा।
  ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने भारत के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में एक बार फिर से बढ़त बना ली है। ब्रिटेन की अब 4-3 की बढ़त है। ब्रिटेन के लिए यह​ गोल ग्रेस बेलस्डन ने 48वें मिनट में किया। 
 भारत और ब्रिटेन के बीच जारी महिला हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *