अटारी धंसकने से दो सगे भाइयों की मौत

अशोकनगर
जिला मुख्यालय से करीब पंद्रह किमी दूर ग्राम बामौरी ताल में गुरूवार को अटारी धंसकने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। हादसा तब घटा जब दोनों भाई अटारी के खपरे खिसके तो निचले हिस्से में बंधे अपने मवेशियों को सुरक्षित निकालने वहां पहुंचे थे। बकरी निकालने के बाद भैंसों को खोलने के दौरान ही मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया।

बामौरी ताल में मृतक राजेश अहिरवार 28 साल का कच्चा मकान था। मृतक के भाई हल्कू अहिरवार ने बताया कि गुरूवार की दोपहर में करीब तीन बजे अटारी की छत से खपरे खिसकने की आवाज  आई तो मेरे दोनों भाई सार में बंधी बकरी एवं भैंसों को खोलकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए सार में पहुंचे। उन्होंने पहले बकरियां खोलकर निकाल दीं लेकिन जब भैंस खोल रहे थे इसके पहले ही मकान भरभराकर गिर गया, जिससे राजेश एवं उसके छोटे भाई भोला मलबे में दब गए। आवाज सुनकर छोटा भाई हल्कू एवं ग्रामीण पहुंचे एवं मलबे को हटाया और तुरंत जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया। वहीं जिस भैंस को बचाने के लिए दोनों भाई सार में पहुंचे थे उसकी भी मलबे में दबने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *