पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड में डेंगू नियंत्रण और जनजागरण अभियान

रायपुर
बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम रायपुर के द्वारा डेंगू नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सभापति प्रमोद दुबे के निदेर्शानुसार पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड 57 में भी इस अभियान को गति प्रदान करते हुए वार्ड के ही कुन्द्रा पारा, उत्कल बस्ती बैरन बाजार एवं अरविंद नगर बस्ती में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जागरूक किया गया।

न केवल मोहल्लावासीयों को डेंगू की जानकारी दी, साथ ही उनके घर का निरीक्षण कर जमा पानी को साफ कराया। कई घरों में कूलर में जमा पानी को खाली किया गया साथ ही परिवारजनों को क्लोरिन टेबलेट वितरित किया गया।

इस अभियान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी, स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चन्द्राकर, एस आई सम्राट सोनी एवं जोन स्वास्थ्य अमला मौजूद था। बारिश के मौसम में पूरे माह भर इस अभियान को चलायेगी, और वार्ड को डेंगू मुक्त वार्ड बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *