पिछले 24 घंटे में जिले में 132 मिमी बारिश दर्ज

अशोकनगर
जिले में पिछले 24 घंटे में 132 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इन 24 घंटों में जिले में औसत 33 मिमी वर्षा हुई है। अशोकनगर में 30, चन्देरी में 27, ईसागढ़ में 61, मुंगावली में 14 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष इसी दिनांक तक जिले में 264 मिमी औसत वर्षा  दर्ज की गई है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को बारिश के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी घरों में पानी भरने, सीलन आने की है तो लगातार बारिश के कारण लोगों के काम-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे दिहाड़ी मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिला मुख्यालय पर ही पिछले छह दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मुख्य मार्गों पर भी पानी भरा हुआ है इससे आवाजाही प्रभावित हो रही है।

जिले में 1 जून से 4 अगस्त तक 683.50 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की वर्षाऋतु में सामान्य औसत वर्षा 882 मिमी है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून से 4 अगस्त तक जिले के वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 722 मिमी, चंदेरी में 692 मिमी, ईसागढ़ में 730 मिमी, मुंगावली में 590 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक 419.50 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *