UPSC CDS-2 परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत, 14 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा 

 नई दिल्ली
UPSC की सीडीएस- 2 परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन आज जारी किया जाएगा। आयोग के द्वारा ये पहले ही बता दिया गया था कि इस भर्ती की आधिकारिक प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू होगी। आपको बता दें कि ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ ही इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी आज ही हो जाएगी। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो आज से ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं CDS 2 परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन इंडियन डिफेंस एकेडमी (देहरादून), इंडियन नेवी एकेडमी (इझीमाला), एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद, अधिकारी ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। पिछले साल इस परीक्षा का नोटिफिकेशन अक्टूबर 2020 में किया गया था। 
भर्ती से संबंधित जरूरी बातें – इस भर्त के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 से 24 साल के बीच में होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट मिलेगी, उसके लिए नोटिफिकेशन को जरूर देख लें। – इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ये सुनिश्चित कर लें कि उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशम में डिग्री या समकक्ष योग्यता जरूर हो। वहीं, भारतीय नौसेना अकादमी में दाखिले के लिए इंजीनियरी में डिग्री होनी चाहिए और वायु सेना अकादमी के लिए 10+2 स्तर पर गणित और भौतिकी विषयों के साथ ग्रेजुएशन या इंजीनियरी में ग्रेजुएशन होना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *