ऊर्जा मंत्री ने हादसे में मृतक व्यक्तियों के परिजनों को दी 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भोपाल

ऊर्जा मंत्री एवं गुना जिला प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुना जिले के अहमदाबाद में हुए हादसे में मृतक व्यक्तियों के परिजनों को 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने मृतकों के परिजनों के कदमों में बैठकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। मैं  आपके साथ हूँ। आपके हर दुख दर्द में शामिल रहूँगा। उन्होंने कलेक्टर फ्रेंक नोवल ए. से कहा कि प्रभावित व्यक्तियों को अन्य योजनाओं में भी लाभान्वित करें।

ज्ञातव्य है कि ग्राम बेरवास तहसील मक्सूदनगढ़ जिला गुना का एक परिवार अहमदाबाद में रहकर मजदूरी का काम कर रहे थे। रात के समय गैस सिलेंडर फटने से 9 लोगों की मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप 24 लाख रुपए की राशि मृतकों के परिजनों को दी गई। जिसमें दो भाई, पाँच बहनों तथा दो महिलाओं के माता-पिता को यह राशि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *