सेंसेक्स 54 हजार अंक के पार, निफ्टी की लंबी छलांग

मुंबई

भारतीय शेयर बाजार अब एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 54 हजार अंक के स्तर को पार कर लिया। पहली बार है जब सेंसेक्स ने ये सफलता हासिल की है।

इसी के साथ निफ्टी भी नई ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 400 अंक मजबूत होकर 54,200 अंक के स्तर पर रहा। निफ्टी की बात करें तो ये 16,200 अंक के ऊपर कारोबार कर रहा था।

टाटा स्टील में सबसे ज्यादा तेजी: बीएसई इंडेक्स के 30 शेयरों में टाटा स्टील टॉप गेनर की भूमिका में है। वहीं, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा, एलएंडटी के स्टॉक में भी जबरदस्त तेजी रही। टॉप लूजर में एयरटेल, एसबीआई, एचयूएल और सनफार्मा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *