एशिया का सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी बॉर्डर पर लहराएगा

अमृतसर
एशिया का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा हिंदुस्तान-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर लहराएगा। इस तिरंगा झंडे की ऊंचाई 460 फीट होगी। यहां जीरो लाइन से 200 मीटर की दूरी पर मौजूद तिरंगा पोल की ऊंचाई अभी 360 फीट है। जिसे 100 फीट और ऊंचा करना है। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय के पास प्रपोजल भेजा गया है। बताया गया है कि, मार्च 2017 में स्थापित किए गए देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का वजन 55 टन है। वहीं, झंडे की लंबाई 120 तथा चौड़ाई 80 फीट थी। जिसे अब एनएचएआई ने 100 फीट और ऊंचा करने की मंजूरी केंद्र से मांगी है। 

पाकिस्तान का झंडा अभी हमसे ऊंचा यह चौंकाने वाली बात है। पाकिस्तान से लगते अटारी बाॅर्डर के उस पार हरे रंग का झंडा हमारे तिरंगे से ज्यादा ऊंचा लहरा रहा है। वह झंडा पाकिस्तान का ही राष्ट्रीय ध्वज है। जहां अभी हमारा ध्वज गैलरी में बैठने वालों को दिखाई नहीं देता। वहीं, पाकिस्तान का 400 फीट ऊंचा झंडा दिखाई दे जाता है। इसको लेकर दर्शकों ने कई बार ऐतराज जताया है।

अब तिरंगा सबसे ऊंचा ध्वज हो जाएगा लोगों की इच्छा को देखते हुए नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बीएसएफ के सुझाव पर शिफ्टिंग तथा ऊंचाई बढ़ाने की पहल की है। अथाॅरिटी के अधिकारियों के मुताबिक ध्वज जब शिफ्ट होगा तो ऊंचाई भी 100 फीट बढ़ाई जाएगी। यानी 460 फीट का एशिया का सबसे ऊंचा ध्वज हो जाएगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *