हनी सिंह पर मारपीट और यौन हिंसा के आरोप

पॉप्युलर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) उर्फ हृदेश सिंह पर उनकी पत्‍नी ने मारपीट और यौन हिंसा के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सिंगर की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस जारी कर इस पर जवाब मांगा है। हनी सिंह के ख‍िलाफ घरेलू हिंसा की धाराओं में याचिका दाख‍िल की गई है।

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पति के अलावा हनी सिंह के माता-पिता और बहन पर भी मारीपट करने, प्रताड़‍ित करने और शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शालिनी तलवार की याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है और उनसे 28 अगस्त से पहले जवाब देने के लिए कहा है। वहीं, दोनों की ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को न बेचने और स्त्रीधन से छेड़छाड़ करने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई है।

हनी सिंह और शालिनी तलवार ने लंबी दोस्ती के बाद साल 2011 में शादी की थी। एक वक्त था जब हनी सिंह की आवाज का जादू हर दिल पर छाया था। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। दरअसल खबर आई कि हनी सिंह भी शराब और ड्रग्स के आदी हो गए और उन्हें ठीक होने के लिए रीहैब सेंटर भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *