रीवा पुलिस ने 1.42 करोड़ का 9.52 क्विंटल गांजा किया जब्त

रीवा
मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट के इनपुट पर मोडिफाई कंटेनर से 1.42 करोड़ का 9.52 क्विंटल गांजा जब्त किया है। यूपी के मिर्जापुर से रीवा आ रही गांजे की खेप को आईजी के निर्देश पर मऊगंज पुलिस ने सोमवार की रात घेराबंदी कर पकड़ी है। रैकी करने के लिए ट्रक के आगे-आगे बाइक सवार चल रहे थे। पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार की दोपहर 3 बजे कंट्रोल रूम में आईजी रीवा रेंज उमेश जोगा ने बताया कि सोमवार की रात नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट से बड़े स्तर पर यूपी के मिर्चापुर से रीवा की ओर गांजे की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। एसपी राकेश सिंह और एएसपी विजय डाबर ने एक टीम गठित की। टीम में मऊगंज थाना प्रभारी विद्या वारिध तिवारी, हनुमना थाना प्रभारी शैल यादव, सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला के नेतृत्व में टीम बनाकर हाईवे में तैनात कर दी गई। इसी बीच गांजे का कंटेनर मऊगंज चाकघाट मोड के आगे जाने वाले ओवर ब्रिज के नीचे पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *