फिल्मी अंदाज में बुलेट पर इश्क फरमाते दिखा प्रेमी युगल 

गया 
बिहार के गया में एक प्रेमी युगल फिल्‍मी स्‍टाइल में बुलेट पर इश्‍क फरमाते दिखा। सड़क पर युगल को इस हाल में देख कुछ ग्रामीणों ने ऑटो से उनका पीछा किया। ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर प्रेमी युगल को रोक लिया और फिर पुलिस के पास ले चलने की बात कहने लगे। खुद को घिरा देख प्रेमी युगल घबड़ा गया। ग्रामीणों से 'सॉरी' कहकर माफी मांगने लगा।
 
दोनों ने ग्रामीणों से दोबारा ऐसा न करने की बात कही। इसके साथ ही इस बार माफ कर देने की गुहार लगाई। प्रेमी युगल के चलती बाइक पर इश्‍क फरमाने और ग्रामीणों द्वारा घेरे जाने का किसी ने वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो अब गया में वायरल हो गया है। इसमें प्रेमी युगल चलती बुलेट पर एक दूसरे का आलिंगन करते दिख रहा है। वीडियो में ग्रामीणों द्वारा प्रेमी युगल को रोककर सवाल-जवाब किया जाना भी दिख रहा है। इसमें ग्रामीणों के पूछने पर प्रेमी खुद को गया का रहने वाला बता रहा है। हालांकि यह वीडियो गया जिले के किस गांव का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *