जिले में अब तक 280.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

मुरैना
जिले में 01 जून से 02 अगस्त 2021 तक 280.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 7.7 मिलीमीटर औसत वर्षा अधिक है। जिले में पिछले वर्ष इसी अवधि में 272.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।                   
    
जिले में 1 जून से 02 अगस्त 2021 तक पोरसा में 225, अम्बाह में 153, मुरैना में 333.2, जौरा में 268, कैलारस में 272 और सबलगढ़ में 431 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।                        
        
सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री सिरोमन सिंह कुशवाह से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अगस्त सोमवार को पोरसा में 15, अम्बाह में 14, मुरैना में 19, जौरा में 66, कैलारस में 42 और सबलगढ़ में 120 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *