नौकरशाहों पर गिर सकती है गाज

छतरपुर
मप्र में तबादलों को  लेकर हो रहे फर्जीवाडे और सांसादों तथा विधायकों की अनुसांश वाली सीएम  हाउस तक पहुंची चि_ी के बाद सूची में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ेस मिले निर्देश के बाद उन सभी अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच के अफसर कार्यवाही कर सकते हैं।

छतरपुर जिले के एक दर्जन से ज्यादा शिक्षक के नामो का भी खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के द्वारा ऐसे लोगों की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। इन कर्मचारियों के तार सांसद और विधायकों के द्वारा अनुसांश पत्र की भी जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने तबादलों में हो रहे फर्जीवाडे को देखते हुए अब तबादलों के लिए नए निर्देश जारी कर दिए हैं। नए निर्देशों के तहत अब विधायकों और सांसदों की मंत्री सीधे रूबरू होकर तबादले करेंगे। सिफारिशों पर अब कोई तबादले नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *