Vicky kaushal के बाइसेप्स देख कर फैन्स हुए फ़िदा।

विकी कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म की तैयारियों में बिजी हैं। वह जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं क्‍योंकि वह शूटिंग के लिए रेडी हो रहे हैं। हाल ही में उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की और वर्कआउट सेशन की झलक फैंस को दिखाई।

इस पिक्‍चर में विकी अपने जबरदस्‍त बाइसेप्‍स दिखाते नजर आ रहे हैं। ग्रे कलर की टी और कैप पहने दिख रहे हैं। उन्‍होंने पोस्‍ट पर कैप्‍शन दिया, 'w i p …' और शेयर होने के साथ ही इस पर लोगों के कॉमेंट्स आने लगे।

लोगों के आए ऐसे कॉमेंट्स

ऐक्‍टर के भाई सनी कौशल ने लिखा, 'BEAST BEAST BEASSSSSSSSSSST' और इसके साथ फायर वाले इमोजी बनाए। वहीं, अमृता खनविलकर, मुकेश छाबड़ा जैसे सिलेब्‍स ने भी विकी की तारीफ की। यूजर्स भी विकी की प्रशंसा कर रहे हैं।

विकी ने शेयर किया था वीडियो

कुछ दिनें पहले विकी तब सुर्खियों में आए थे जब उनकी फिल्‍म 'मसान' की रिलीज को 6 साल पूरे हुए थे। उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह फिल्‍म के गाने 'मैं हूं पानी जैसा' पर लिप सिंक करते नजर आ रहे थे।

इन फिल्‍मों में दिखेंगे विकी

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो विकी अब शूजित सरकार की उधम सिंह बायॉपिक में नजर आएंगे। वह करण जौहर की मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म 'तख्‍त' का भी हिस्‍सा हैं। इसके अलावा वह आदित्‍य धर की अपकमिंग सुपरहीरो फिल्‍म 'द इम्‍मॉर्टल अश्वत्थामा' में भी दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *