क्रुणाल कपूर इस ओलिंपिक खिलाडी पर बायोपिक बना कर करेंगे अपने प्रोडूसर करियर की शुरुआत

रंग दे बसंती, लव शव ते च‍िकन खुराना जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर कुणाल कपूर प्रोड्यूसर बनने की राह पर निकल पड़े हैं. 
कुणाल, विंटर ओलंप‍ियन श‍िव केशवन की बायोप‍िक को प्रोड्यूस करने वाले हैं. कुणाल काफी समय से कहान‍ियां लिखते आ रहे हैं और उन्होंने फिल्मों में बतौर अस‍िस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है. अब अपनी अपकमिंग फिल्म में एक नया काम संभालने के लिए वे काफी एक्साइटेड हैं. 

टाइम्स ऑफ इंड‍िया की रिपोर्ट के मुताबिक कुणाल ने श‍िव केशवन की बायोप‍िक से एक स्टोरी टेलर के रूप में कर‍ियर को नया मोड़ देने का बीड़ा उठाया है. कुणाल कहते हैं 'स्टोरीटेलर बनने का यह सही समय है. जब मैंने कर‍ियर की शुरुआत की तब एक निश्च‍ित तरह की फिल्में बनती थी. आज ऑड‍ियंस बहुत तरह के जॉनर से पर‍िच‍ित है, वे सभी तरह की कहान‍ियों का खुले दिल से स्वागत करती है और कहानी बताने के नए नए तरीकों को पसंद करती है. और टेक्न‍िश‍ियंस का एक पूरा नया ब्रीड है जो ओर‍िजिनल और यूनीक तरीके से सोचते हैं. अच्छा लगता है क्योंकि आज बहुत सी कहान‍ियां भारत से जुड़ा है. छोटे शहरों, अनसंग हीरोज की और देश के इतिहास की कहान‍ियां.' 

आगे कुणाल ने प्रोडक्शन में उतरने को लेकर कहा 'जब मैं अस‍िस्टेंड डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था तभी से मैं कहान‍ियां लिखता था. और मैं उन कहान‍ियों को जीवंत करना चाहूंगा, एक एक्टर के रूप में ही नहीं बल्क‍ि एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर भी. एक एक्टर के पास कहानी को बयां करने की सीमित आजादी रहती है, पर एक प्रोड्यूसर के पास अपने मकसद को जिंदगी देने की पावर होती है. '

कुणाल ने विंटर ओलंप‍ियन श‍िव केशवन की बायोप‍िक को पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी ली है. बता दें श‍िव केशवन ल्यूज (Luge) के शानदार ख‍िलाड़ी हैं जिन्होंने 20 साल तक विंटर ओलंप‍िक में भारत का प्रतिनिध‍ित्व किया है. उन्होंने 2018 में कोर‍िया में हुए विंटर ओलंप‍िक के बाद कर‍ियर से सन्यास ले लिया. ल्यूज बर्फ का वो गेम है, जिसमें ख‍िलाड़ी लेटकर बर्फ के ट्रैक पर फिसलते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *