टोक्यो पैरालंपिक में चयन नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे निशानेबाज नरेश कुमार

नई दिल्ली
शूटर नरेश कुमार शर्मा ने टोक्यो पैरालंपिक्स के लिए चयनित नहीं किए जाने संबंधी याचिका पर उच्चतम न्यायालय से शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया। प्रधान न्यायाधीश ने शर्मा के वकील की याचिका पर गौर किया और कहा कि वह कागजात देखेंगे और तत्काल सुनवाई के संबंध में कोई निर्णय लेंगे।

नरेश कुमार शर्मा के वकील विकास सिंह ने कहा, टोक्यो पैरालंपिक के लिेए चयन की आखिरी तारीख दो अगस्त है, ऐसे में हाईकोर्ट द्वारा 6 अगस्त को सुनवाई करने का क्या फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज ही (2 अगस्त) को सुनवाई करे। इस मामले पर मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा, वह कागजात देखेंगे अगर सही में जरूरी हूआ तो इस विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *