सांबा आर्मी कैंप के पास फिर दिखे 4 संदिग्ध ड्रोन, अलर्ट जारी

जम्मू
 जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ड्रोन होने के संदेह में चार उड़ने वाली वस्तुएं देखी गईं। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को ये चीजें देखी गईं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि चार उड़ने वाली वस्तुएं सांबा जिले के बारी ब्राह्ममना इलाके में देखी गईं।सूत्रों ने कहा कि, "पुलिस कर्मियों ने इन पर गोलीबारी नहीं की क्योंकि वे सीमा से बाहर थे, लेकिन सेना को तुरंत सतर्क कर दिया गया था।"

पुलिस की ओर से इन वस्तुओं के मिलने की पुष्टि के बाद सुरक्षा बलों को इलाके और उसके आसपास हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सांबा एसएसपी ने की पुष्टि

चार संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की घटना की पुष्टि सांबा के एसएसपी राजेश शर्मा ने भी की की है। उन्होंने कहा कि रविवार रात को बड़ी ब्राह्मणा व उसके आसपास में चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। ड्रोन देखने के बाद ही इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। ड्रोन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए रात से ही पुलिस व सेना का इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। गौरतलब है कि सांबा के बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में आर्मी कैंप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *