मुख्यमंत्री चौहान ने लोकमान्य तिलक की पुण्य-तिथि पर किया माल्यार्पण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर भारत के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक की पुण्य-तिथि के अवसर पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं सांसद वी.डी. शर्मा ने भी उन्हें पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय नेता लोकमान्य तिलक का जन्म 23 जुलाई 1857 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के गाँव चिखली में हुआ था। लोकमान्य तिलक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे।

लोकमान्य तिलक ने जन-जागृति का कार्यक्रम पूरा करने के लिए गणेश उत्सव तथा शिवाजी उत्सव सप्ताह भर मनाना प्रारंभ किया। इन त्यैहारों के माध्यम से जनता में देश प्रेम और अंग्रेजों के अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के साहस का उद्भव हुआ। तिलक अपने क्रांतिकारी विचारों के लिए भी जाने जाते थे।

ब्रिटिश औपनिवेशिक प्राधिकारी द्वारा “भारतीय अशांति के पिता” कहे जाने वाले बाल गंगाधर तिलक को होम रूल आंदोलन के दौरान काफी प्रसिद्धि मिली, जिस कारण उन्हें लोकमान्य की उपाधि दी गई थी। लोक मान्य तिलक का निधन 1 अगस्त 1920 को मुंबई में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *