बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 41831 नए केस आए सामने

नई दिल्ली
देश में कोरोना के मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं, रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 41,831 नए केस सामने आए हैं और 541 लोगों ने दम तोड़ा है। जबकि 39,258 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 30. 820, 521 हो गई है। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 16 लाख 55 हजार 824 हो गई है, जबकि देश की रिकवरी दर 97.36% है, जबकि पिछले 24 घंटे में 60,15,842 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47, 02, 98, 596 हो गया है। 

भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है। इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *