बॉक्सिंग में सतीश कुमार के अभियान का अंत, मेडल से चूके

टोक्यो
 भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार (Satish Kumar) सुपर हैवीवेट (91 किलोग्राम से ज्यादा) कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में उजबेकिस्तान (Uzbekistan) के बखोदिर जालोलोव (Bakhodir Jalolov) से हारकर टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) से बाहर हो गए.

चोट के बावजूद खेले सतीश
बॉक्सर सतीश कुमार (Satish Kumar) के घर मे मैच देखने के लिए परिवार वाले और गांव के लोग इकट्ठा हुए थे. उनकी माँ गुड्डी देवी लगातार अपने बेटी की जीत के लिए प्रार्थना कर रहीं थीं, लेकिन चोट के साथ खेल रहे सतीश अगले दौर में पहुचने में नाकाम रहे.
 
सतीश को लगे थे कई टांके
सतीश कुमार (Satish Kumar)को प्री-क्वार्टर फाइनल में लगी चोटों के कारण माथे और ठोड़ी पर कई टांके लगे थे. उन्हें जमैका के रिकार्डो ब्राउन के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में दो कट लगे थे. सेना के 32 साल मुक्केबाज ने अपने दाहिने हाथ से पंच भी जड़े लेकिन जालोलोव पूरे मुकाबले में हावी रहे. तीसरे दौर में सतीश के माथे पर लगा घाव खुल गया लेकिन इसके बावजूद वह लड़ते रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *