लंदन में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लंच डेट किया एंजॉय

मुंबई
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में हैं। वहां से दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब विराट कोहली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अनुष्का के साथ की खूबसूरत सी तस्वीर पोस्ट की है।

लंच किया एंजॉय
तस्वीर में दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं। विराट सेल्फी लेते दिख रहे हैं। वहीं उनके बगल में बैठीं अनुष्का एक प्यारी सी मुस्कान बिखेर रही हैं। शनिवार को दोनों ने लंच डेट एंजाय किया। इस दौरान उन्हें हेल्दी खाना खाते हुए देखा जा सकता है। विराट ने Chickpea Salad ऑर्डर किया है। 
                                                                      
नहीं दिखीं वामिका
विराट ने इस दौरान ग्रे कलर की स्वेटशर्ट और महंगी गोल्डन घड़ी पहन रखी है। वहीं अनुष्का ब्लैक स्वेटशर्ट में दिख रही हैं। उनके गले में चेन और उनका फेवरेट A लॉकेट है। विराट-अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका कहीं नजर नहीं आईं।

तस्वीर की थी शेयर
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी दिखे। दरअसल दोनों के डेट करने की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'डरहम' साथ-साथ हैं।‘
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *