प्लेसमेंट कैम्प कल

धमतरी
जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 2 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 से शाम चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विकास अधिकारी के रिक्त कुल 200 पदों पर भर्तियां की जाएगी। रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे आवेदक जिनकी आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं हो तथा शैक्षणिक योग्यता स्नातक हो, वे प्लेसमेंट कैम्प के साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ नियत समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *