आज से आनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था लागूलागू

इंदौर
आज से आनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था लागू पूरे प्रदेश के साथ इंदौर में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। आरटीओ जितेंद्रसिंह रघुवंशी ने बताया कि परिवहन विभाग ने इस साल की शुरुआत में देश के दूसरे राज्यों की तरह पहल करते हुए आनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी की थी। इसे एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू किया जाना था। लाकडाउन लगने से इसकी शुरुआत नहीं हो सकी। इसे सतना व खरगोन में ट्रायल के तौर पर लागू किया गया था। संभागीय परिवहन उपायुक्त सपना जैन ने बताया कि ट्रायल में साफ्टवेयर से जुड़ी कुछ समस्याएं आई थीं, जिन्हें हल कर लिया गया है। अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। वहीं एक सितंबर से नाम ट्रांसफर, डुप्लीकेट और रिन्यूअल लाइसेंस के लिए भी इसी व्यवस्था को लागू किया जाएगा। जिन लोगों ने अगस्त के लर्निंग लाइसेंस के अपाइंटमेंट ले रखे हैं, उन्हें आरटीओ आना होगा, जबकि रविवार से नए अपाइंटमेंट आनलाइन ही लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *