बिलासपुर रेलवे जोन के 9वें जीएम होंगे आलोक कुमार

बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के 9वें रेल महाप्रबंधक के रूप में आलोक कुमार ने पदभार ग्रहण किया। नियुक्ति से पूर्व वे पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पद संभाल रहे थे और रेलवे में पिछले 35 वर्षों से निरंतर सेवा कर रहे है।

भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस के वरिष्ठ अधिकारी आलोक कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस, 1981बैच के माध्यम से भारतीय रेलवे ज्वाइन किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग लंदन के इंजीनियरिंग काउंसिल से पूरा किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में बैचलर डिग्री हासिल की और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। वर्ष 1986 में अपना करियर पश्चिम रेलवे से शुरू किया। वर्ष 2015-2017 के दौरान भोपाल डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक का पद भी संभाला। कंटेनर कारपोरेशन आफ इंडिया में कार्य के दौरान ड्राय पोर्ट्स के संबंध में अभिनव कार्य किया। माडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर हाई स्पीड रेलवे कोच के मैन्युफैक्चरिंग के लिए माडर्न प्लांट को तैयार करने वाली टीम का नेतृत्व किया।

यहीं पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए भारतीय रेलवे वर्कशाप में इंडस्ट्री 4.0 क्रियान्वयन करने वाली टीम का नेतृत्व भी किया। बताया गया कि वे एडवांस मैनेजमेंट की ट्रेनिंग सीएमयू पिट्सबर्ग एसडीए बास्नी, मिलान ए पीईसी, एंटवर्प आइआइएम अहमदाबाद और आइएसबी हैदराबाद से किया है। उन्हें बेस्ट प्रोजेक्ट के लिए रेल मंत्री अवार्ड, जीएम एफिशिएंसी मेडल व इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान इंस्टीट्यूट द्वारा मेडल प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *