मुख्यमंत्री चौहान ने रोपा नारियल का पौधा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में नारियल का पौधा लगाया। नारियल को भारतीय सभ्यता में शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसलिए पूजा-पाठ और मंगल कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है। नारियल सौभाग्य और समृद्धि की निशानी होती है।

नारियल को संस्कृत में 'श्रीफल' कहा जाता है और का अर्थ लक्ष्मी है। नारियल के पेड़ को संस्कृत में 'कल्पवृक्ष' भी कहा जाता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जो थकान और कमजोरी को दूर करते हैं। एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *