टूटा करोड़ों भारतीयों का सपना, सेमीफाइनल में हारीं पीवी सिंधु 

 टोक्यो 
उम्मीद थी कि पीवी सिंधु गोल्ड मेडल देश के लिए लाएंगी, लेकिन करोड़ों भारतीयों का यह सपना टूट गया है। उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की नंबर वन खिलाड़ी ताई जू यिंग से हार का सामना करना पड़ा है। यिंग ने 21-18, 21-12 से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक में अभी तक सिंधु सीधे सेटों में जीत दर्ज कर यहां तक पहुंची थीं, लेकिन यिंग के हाथों उन्हें पहली बार सेट में हार का सामना करना पड़ा है। अब सिंधु ब्राॅन्ज मेडल के लिए दम दिखाती दिखेंगी। वह चीन की ही जिंग हाआओ के खिलाफ भिड़ेंगी। वही यिंग ने पहली बार ओलंपिक पदक पक्का किया है। अब वे गोल्ड मेडल के लिए चेन यू फेई को चुनौती देंगी।

हाॅकी में वंदना कटारिया ने रचा इतिहास, भारत ने 4-3 से जीता मुकाबला पहले सेट में पीवी सिंधु अच्छी लय में दिख रहीं थी, उन्होंने ब्रेक के समय तक बढ़त 11-8 भी बनाई रखी, लेकिन 18 अंक लेने के बाद वह यिंग के शाॅट का जवाब नहीं दे सकीं। अंतिम समय यिंग ने लगातार तीन अंक बटोरकर मैच अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे सेट में यिंग ने शुरूआती समय से ही दवाब बना दिया था। यिंग ने उन्हें वापसी करने का माैका नहीं दिया। अंत में उन्होंने 21-12 से आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *