4 अगस्त को होने वाली जशपुर टांगरगांव स्टील प्लांट की जनसुनवाई स्थगित

जशपुर
जशपुर जिले के टांगरगांव में 660 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टील प्लांट को लेकर ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते 4 अगस्त को होने वाली जनसुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर और पुलिस कप्तान के सामने ग्रामीणों ने भारी विरोध किया। जिसमें कोविड-19 एवं वर्षा को देखते हुए कलेक्टर महादेव कावरे ने टाँगरगांव स्टील प्लांट की 4 अगस्त को आयोजित जनसुनवाई को स्थगित किया गया। उल्लेखनीय है कि कांसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत टांगरगांव में प्रस्तावित स्टील प्लांट के विरोध में भारतीय जनता पार्टी खुल कर सामने आयी थी। वहीं कांग्रेस के भी जनप्रतिनिधियों ने भी विरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *