दिव्य आत्माओं की स्मृति में किया गया पौधारोपण, परिजनों ने लगाए अपने प्रियजनों की स्मृति में पौधें

रायपुर
रायपुर पश्चिम के वीर शिवाजी वार्ड,खमतराई में आज संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय जी के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं द्वारा कोरोनाकाल में दिवंगत हुए दिव्य आत्माओं की याद में पौधारोपण किया गया। जब परिजनों द्वारा अपनों की स्मृति में पौधा लगाते हुए आँखे भर आईं तब विधायक महोदय ने ढांढस बंधाते हुए हिम्मत रखने की बात कही और कभी भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर उपलब्ध होने की बात भी कही।

विधायक विकास उपाध्याय द्वारा कही गई बातों को सुनकर परिजनों ने आभार प्रकट किया और हरितांजली के इस कार्यक्रम की सराहना की। विधायक महोदय ने बताया कि हम सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं द्वारा कोरोनाकाल में दिवंगत दिव्य आत्माओं की स्मृति में पौधारोपण   किया जा रहा हैं, जिसमें हमारी टीम द्वारा दिवंगत सदस्य के परिजनों द्वारा बताए गए स्थान पर उनका मनचाहा पौधा लगाया जा रहा हैं, पौधें की रक्षा हेतु ट्री-गार्ड लगाकर उसे सुरक्षा भी प्रदान हमारे कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं द्वारा की जा रही हैं।

आज के इस हरितांजली कार्यक्रम में स्व. विजय दास,स्व. कार्तिक दास, स्व. सुष्मिता दास, स्व. शुकमदि दास, स्व. बी.एस. मूर्ति, स्व. रविन्द्र शरणागत, स्व अतिया खातून,स्व. विनोद कमटकेर, स्व. लक्ष्मीकांत बेहरा, स्व. एल. महालक्ष्मी, स्व. ए. के. चटर्जी,स्व. एल. गणपति,स्व. एल. रामा, स्व. आर. पुष्पलता, स्व. मीनाक्षी परमार, स्व. एन. गौरीदेवी, स्व. बी. शान्तिकुमारी, स्व. डी. रामाराव, स्व. सी.आर.मंडल, स्व. अनिता गोवर्धन, स्व. एन. वी. लता, स्व. वाई. मलेश्वरी, स्व. संजय जंघेल, स्व. गोरेलाल बंजारे, स्व. उषा साहू, स्व. सुधना जांगड़े की स्मृति में पौधा लगाकर श्रद्धान्जलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *