शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय माना कैम्प में प्रवेश प्रारंभ

रायपुर
शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय माना कैम्प, रायपुर में संगीत एवं चित्रकला में स्नातक की उपाधि हेतु नवीन सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश प्रारंभ है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जिले में निवासरत् समस्त 12वीं उत्तीर्ण दिव्यांगजनों (श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित एवं अस्थिबाधित) अपनी रुचि अनुसार विधा का चयन कर अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा पूर्ण कर सकते हैं। दिव्यांग महाविद्यालय में बी.पी.ए. (बैचलर आॅफ परफॉर्मिंग आर्टस) मुख्य विषय – गायन/तबला तथा बी.एफ.ए. (बैचलर आॅफ फाईन आर्टस) मुख्य विषय – चित्रकला के कोर्स संचालित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *