अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण मानकों को पूरा करने पर पन्ना टाइगर रिजर्व को मिला सम्मान

भोपाल

पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघ संरक्षण और प्रबंधन के लिये स्थापित अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर सही मान्य करते हुए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा कंजर्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टेण्डर्ड्स (सीएटीएस) प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है।

वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने मिली इस उपलब्धि पर पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। वन मंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश न सिर्फ देश का बल्कि विश्व का टाइगर कैपिटल माना जाता है। कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व के प्रबंधन को देश में उत्कृष्ट माना गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व ने बाघों की आबादी बढ़ाने और उनके संरक्षण और प्रबंधन में पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *