राजस्व विभाग में 635 में से 468 की हुई नियुक्ति, 167 रिक्त

रायपुर। राजस्व विभाग में अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख और नायब तहसीलदार के 635 पद स्वीकृत किए गए थे जिनमें से 468 पदों पर भर्ती की जा चुकी है और 167 पद अभी रिक्त है उस भी जल्द भर लिए जाने की जानकारी राजस्व मंत्री ने मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में दिए।

विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल के द्वारा सदन में उठाए गए सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पद से 100 प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने का प्रावधान है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के स्वीकृत 140 पदों में से 25 प्रतिशत पद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा एवं 75 प्रतिशत पद राजस्व निरीक्षक के पद से पदोन्नति द्वारा भरे जाने का प्रावधान है। जिनमें 140 पदों में से 123 पदों पर भर्ती की जा चुकी है जिनमें 17 पद रिक्त है। नायब तहसीलदार के स्वीकृत 145 पदों में से 60 प्रतिशत पद लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती एवं 10 प्रतिशत पद लिपिक सेवा संवर्ग से व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से सीमित प्रतियोगी परीक्षा द्वारा तथा 20 प्रतिशत पद राजस्व निरीक्षकों से पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने का प्रावधान है। जिनमें 415 पदों में से अभी तक 340 पदों पर भर्ती की जा चुकी है और 75 पद अभी रिक्त है। इसी प्रकार अधीक्षक भूअभिलेख के 80 पदों में सिर्फ 5 पदों पर ही नियुक्ति हुई है और जल्द ही खाली पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *