CBSE 12वीं के रिजल्ट में अशनूर कौर ने मारी बाजी

 

94 पर्सेंट मार्क्स पर बोलीं अशनूर- फल मिल गया

रिजल्ट के बाद हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बातचीत में बात करते हुए अशनूर कौर ने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। 10वीं क्लास में मैं पर्सेंट हासिल किए थे और इसलिए मैंने सोचा था कि 12वीं में उससे ज्यादा मार्क्स आने चाहिए। इसीलिए मैंने कोई नया प्रॉजेक्ट भी साइन नहीं किया था क्योंकि मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी। फाइनली मुझे इसका फल मिल गया।'

अब मास्टर्स के लिए विदेश जाएंगी अशनूर

अशनूर कौर से जब उनके फ्यूचर प्लान्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं बीएमएम कोर्स करना चाहती हूं। मास्टर्स की पढ़ाई के लिए मैं बाहर विदेश जाऊंगी। ऐक्टिंग के अलावा मैं फिल्ममेकिंग और डायरेक्शन भी सीखना चाहती हूं।'

हाल ही मुंबई में खरीदा घर, चल रहा है काम

अशनूर कौर की सफलता और स्टारडम पूरे चरम पर है। ऐक्ट्रेस ने हाल ही मुंबई में अपने लिए एक घर भी बुक किया है, जिसमें काम चल रहा है। अशनूर इसे अपना सपनों का घर बताती हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, 'मैंने नया घर बुक किया है। यह मेरे सपनों का घर है। अभी इसमें काम चल रहा है। आखिरकार मेहनत रंग लाती है। घर अगले साल के फर्स्ट हाफ में बनकर तैयार हो जाएगा। मैं नए घर में शिफ्ट हुई हूं पर उसे अभी खरीदा नहीं है।'

5 साल की उम्र से कर रहीं ऐक्टिंग

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो अशनूर कौर ने मात्र 5 साल की उम्र से ऐक्टिंग की शुरुआत की थी। साल 2009 में उन्होंने टीवी शो 'झांसी की रानी' से डेब्यू किया और फिर 'साथ निभाना साथिया', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'देवों के देव महादेव' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे टीवी शोज किए। इस साल वह तीन म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *