परिवहन विभाग ने जारी किए निर्देश घर बैठे बनवा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

भोपाल
राजधानी में सोमवार यानी दो अगस्त से आॅनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परिवहन विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस बनाने जैसे अन्य काम 25 अगस्त से आॅनलाइन शुरू कर दिए जाने की संभावना है।

इस व्यवस्था के बाद लोगों को लाइसेंस संबंधी सेवाओं के लिए आरटीओ कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने से राहत मिल जाएगी। अब आवेदक घर बैठे लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर सिस्टम में लगे बेवकैम से फोटो खींचकर व आॅनलाइन होकर आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों के आधार पर लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। आरटीओ भोपाल में रोजाना 200 से अधिक लर्निंग लाइसेंस बनाए जाते हैं।

बताया जा रहा है कि ऐसे आवेदक जिन्होंने अब तक लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आॅनलाइन अपाइंटमेंट ले लिए हैं, उनके लाइसेंस वर्तमान प्रक्रिया के तहत बनते रहेंगे। आरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक अगस्त से नई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। जिन आवेदकों के अब तक आवेदन हो चुके हैं, उनके लर्निंग लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया आरटीओ में जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *