मनोज बाजपेयी ने सुनील को दिया करारा जवाब

 

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में एक्टर मनोज बाजपेयी को लेकर अजीबोगरीब बात कही थी. इस टिप्पणी को लेकर सुनील काफी ट्रोल भी हुए थे. अब इस पर मनोज बाजपेयी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आपको बता दें, पोर्नीग्राफी केस पर जब सुनील पाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप नहीं होने से लोग इसका फायदा उठा रहे हैं. उन्होंने मनोज बाजपेयी को गिरा हुआ आदमी और बदतमीज कहा था. यही नहीं, उनकी वेब सीरीज 'फैमिली मैन' को 'पोर्न' तक बता दिया था. अब मनोज बाजपेयी ने इस पूरे विवाद पर अपनी राय व्यक्त की है.
मनोज ने दी हिदायत

मनोज बाजपेयी से जब सुनील पाल के बारे में पूछा गया तो वह हंस पड़े फिर उन्होंने कहा कि वह उन लोगों की स्थिति समझ सकते हैं उन्हें मेडिटेशन करना चाहिए. मनोज ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि 'मैं समझ सकता हूं कि लोगों के पास काम नहीं है. मैं पूरी तरह समझ सकता हूं. मैं इस तरह की स्थिति में रहा हूं. इस तरह की स्थिति में लोगों को मेडिटेशन करना चाहिए.'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *