कैसा होगा यूपी में जनसंख्या काननू, राज्य विधि आयोग को क्या मिली सलाह

 लखनऊ 
उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण एवं कल्याण) एक्ट 2021 का मसौदा तैयार करने में जुटे राज्य विधि आयोग को ढेर सारे लोगों ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाने की सलाह दी है। मसौदे पर प्राप्त सुझावों के आधार पर आकलन करें तो बहुमत सख्त जनसंख्या कानून के पक्ष में खड़ा दिखाई देता है। बड़ी संख्या में लोगों ने आयोग के प्रस्तावों से भी ज्यादा सख्त प्रावधानों की जरूरत बताई है। 

आरक्षण से भी वंचित करने का सुझाव 
आयोग ने प्रस्तावित मसौदे में वन चाइल्ड पॉलिसी को ज्यादा प्रोत्साहित करने तथा दो से ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को कतिपय सरकारी सुविधाओं से वंचित करने का प्रावधान किया है। आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए मसौदे पर लगभग 8500 सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिसमें 300 के करीब कानून के विरोध में हैं। आठ हजार से ज्यादा सुझाव जनसंख्या कानून के पक्ष में हैं, जिसमें ऐसे सुझावों की संख्या ज्यादा है जो ज्यादा सख्त कानून के पक्ष में हैं। बहुत से लोग चाहते हैं कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर आरक्षण से वंचित कर दिया जाए। इसी तरह कई लोगों से दो से ज्यादा बच्चों के माता-पिता को मताधिकार से ही वंचित किए जाने का सुझाव दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *