भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

भोपाल

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में राज्य प्रशिक्षण केन्द्र गांधीनगर भोपाल में राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश की राज्य कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद यह पहली बैठक थी। परमार ने कार्यकारिणी के सदस्यों को संगठन को एकजुट कर नई दिशा प्रदान करने और संगठन की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास किये जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही परमार ने संगठन की नवीन योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। बैठक के पूर्व परमार ने परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

राज्य मुख्य आयुक्त पारस चन्द्र जैन ने उपस्थित सभी सदस्यों को स्काउट-गाइड संगठन को नई ऊचाईयाँ प्रदान करने के लिए सकारात्मक प्रयास करने और एक जुट होकर कार्य करने के लिए आव्हान किया। बैठक का संचालन राज्य सचिव अशोक जनवदे ने किया। बैठक में राज्य आयुक्त स्काउट डी.एस. राघव, उपाध्यक्ष आलोक जैन, प्रकाश चित्तौडा, श्रीमती लता गुड्डू बानखेडे, श्रीमती मीना डागोर, विराम जैन, श्रीमती दीपिका बैरागी, रमेश अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, तुकाराम धुर्वे, अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा और राज्य मुख्यालय के पदाधिकारियों सहित जिला एवं संभागों से जिला मुख्य आयुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *