जब आमिर ने मांगे 8 करोड़, डिमांड सुनकर मेकर्स हुए हैरान, ऐसे बनी रंग दे बसंती

डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. इस किताब में राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने आमिर खान को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है. राकेश ने अपनी किताब में बताया कि कैसे उनकी फिल्म रंग दे बसंती पूरी हुई थी. उन्होंने खुलासा किया कि आमिर खान ने उनके सामने एक शर्त रखी थी, जिसके चलते फिल्म पर काम समय से पूरा हो पाया था. 

आमिर ने रखी थी राकेश के सामने शर्त

राकेश लिखते हैं, 'फिल्म 'रंग दे बसंती' को समय पर पूरा करने का श्रेय आमिर खान को जाता है. फिल्म की शूटिंग करते वक्त आमिर ने कहा था कि अगर फिल्म समय पर पूरी नहीं होगी तो वह अपनी फीस दोगुना कर देंगे. इसी के साथ आमिर ने 8 करोड़ की शर्त रख दी थी.' 

राकेश ने की आमिर की तारीफ

बता दें कि इस किताब के को-राइटर रीता राममूर्ति गुप्ता हैं. किताब में आमिर खान की तारीफ करते हुए उन्हें 'दूरदर्शी' बताया है. इस किताब में राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने आमिर की तारीफ करते हुए लिखा, 'आमिर दूरदर्शी व्यक्ति हैं. शूटिंग के दौरान वह क्रिएटिव चीजों को समझते हैं. साथ काम के दौरान कुछ भी गलत हो या सही वह उसे समझते हैं. आमिर को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सीन किसका है. 

अगर किसी दूसरे एक्टर का भी सीन है तो वह आराम से बैकग्राउंड में खड़े होकर पूरा सीन देखते है. सिर्फ इतना ही नहीं वह सीन को परफेक्ट करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. उनका कहना है कि फिल्म की कहानी का एक बाइबिल है, जिससे हम छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं. आमिर की सिनेमा की समझ हमारे इंडस्ट्री में सबसे अलग और शानदार है. आमिर के कारण ही मैने 'रंग दे बसंती' फिल्म को टाइम से पूरा कर लिया.'

आमिर खान ने कॉन्ट्रैक्ट में लिखी थी ये बात

फिल्ममेकर ने खुलासा किया है, 'आमिर खान ने अपने फिल्म 'रंग दे बसंती' के कॉन्ट्रैक्ट में एक क्लॉज जोड़ा था. उस क्लॉज के मुताबिक अगर फिल्म समय पर पूरी नहीं हुई तो वह अपनी फीस दोगुना कर देंगे. आमिर ने मुझसे कहा था कि मेरी फीस 4 करोड़ है और अगर आप समय पर फिल्म पूरी नहीं कर पाएंगे तो मैं अपनी फीस दोगुना कर दूंगा यानी आपको मुझे 8 करोड़ रुपये देना होगा.'

हॉलीवुड के जेम्स बॉन्ड ने दिया था ऑडिशन

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी किताब में इस बात का भी जिक्र किया है फिल्म 'रंग दे बसंती' की म्यूजिक के लिए ए आर रहमान पहली पसंद नहीं थे. डायरेक्टर ने फिल्म की म्यूजिक के लिए ब्रिटिश रॉक बैंड जेनेसिस के संगीतकार पीटर गेब्रियल को चुना था, लेकिन उन्होनें बाद में महसूस किया कि इस फिल्म में उन्हें ए आर रहमान के साथ ही काम करना चाहिए.

साथ ही राकेश ने इस बारे में भी बताया है कि जेम्स बॉन्ड एक्टर डेनियल क्रेग ने रंग दे बसंती के लिए ऑडिशन दिया था. लेकिन वह इस फिल्म को नहीं कर पाए थे क्योंकि उस समय उन्हें अगली जेम्स बॉन्ड में लेने के बारे में सोचा जा रहा था. फिल्म रंग दे बसंती 26 जनवरी 2006 को रिलीज हुई थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *