Thadam के हिंदी रीमेक में लीड रोल में होंगे आदित्‍य रॉय कपूर

फिल्‍म 'मलंग' में नजर आए ऐक्‍टर आदित्‍य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) अब तमिल फिल्‍म Thadam के हिंदी रीमेक में लीड रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने ट्विटर पर इसका अनाउंसमेंट कर दिया है। इस अनाम फिल्‍म को भूषण कुमार और मुराद खेतानी प्रड्यूस करेंगे।

फिल्‍म के डायरेक्‍शन की जिम्‍मेदारी डेब्‍यू डायरेक्‍टर वर्धान केतकर की होगी। इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। इससे पहले चर्चा थी कि फिल्‍म में लीड रोल सिद्धार्थ मल्‍होत्रा निभाने जा रहे हैं। हालांकि, अब पिक्‍चर क्‍लियर हो गई है।

बाकी कास्‍ट की होनी है घोषणा

मेकर्स जल्‍द ही फिल्‍म की बाकी कास्‍ट का भी अनाउंसमेंट करेंगे। यह एक ऐक्‍शन थ्रिलर होगी जो कि सच्‍ची घटनाओं से प्रेरित होगी। बात करें Thadam की तो यह मार्च 2019 में रिलीज हुई थी।

Thadam में नजर आए ये ऐक्‍टर्स

Thadam में अर्जुन विजय, तान्‍या, स्‍मृथि वेंकट और विद्या प्रदीप जैसे ऐक्‍टर्स नजर आए थे। फिल्‍म का प्‍लॉट एक यंग आदमी के मर्डर के इर्द-गिर्द है। कन्‍फ्यूजन तब शुरू होता है जब पता चलता है कि मर्डर का मुख्‍य आरोपी उस यंग आदमी जैसा दिखता है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *