स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय संविदा पदों के लिए 30 व 31 को लिखित परीक्षा
रायपुर
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जिला रायपुर द्वारा संचालित 9 विद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संविदा पदों की लिखित परीक्षा आगामी 30 एवं 31 जुलाई को निर्धारित 15 परीक्षा केन्द्रों में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशा निदेर्शानुसार सोशल डिस्टेन्सिग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निदेर्शों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा संचालन के लिए श्रीमती पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी परीक्षा शाखा को नोडल अधिकारी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।
