कार्तिक आर्यन अगस्त में दो बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग करेंगे

करण जौहर की फिल्म से अलग होने के बावजूद कार्तिक आर्यन को बड़े बजट की फिल्में बनाने वालों का सपोर्ट मिल रहा है। हाल के दिनों में साजिद नाडियाडवाला और रॉनी स्क्रूवाला के बैनर ने उन्हें अपनी फिल्मों के लिए साइन किया है। दोनों फिल्में सितंबर के बाद से फ्लोर पर जाएंगी। उनसे पहले कार्तिक दो फिल्मों की शूटिंग अगस्त से शुरू कर रहे हैं। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, वे फिल्में ‘भूल भुलैया 2’ और 'फ्रेडी' हैं। सुखद आश्चर्य यह है कि ‘फ्रेडी’ नाम से रेड चिलीज भी फिल्म बना रहा था, जिससे पिछले महीने कार्तिक के हटने की खबरें उड़ती रहीं। अब जिस ‘फ्रेडी’ को कार्तिक शुरू कर रहे हैं, वो अक्षय पुरी का प्रॉडक्शन बताया जा रहा है। अक्षय ने इससे पहले शाहरुख खान के बैनर के साथ फिल्म ‘बदला’ बनाई थी। आगे उनकी रमेश तौरानी के संग फिल्म ‘भूत पुलिस’ भी आ रही है सूत्रों ने बताया, ‘फ्रेडी’ के मद्देनजर मुंबई के मड आईलैंड में सेट बन रहा है। वहां कार्तिक का किरदार जिस आॅफिस में काम करता है, उसका सेट क्रिएट किया जा रहा है। उस लोकेशन पर पिछले चार पांच दिनों से काम चल रहा है। एक अगस्त से कार्तिक आर्यन वहां शूट करने आएंगे। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसका मड आईलैंड के लोकेशन पर चार दिनों का शूट होगा। इसके बाद फिल्म की फिल्मस्तिान स्टूडियो में शूटिंग की जाएगी। वहां हीरो का घर रीक्रिएट किया जा रहा है। वहां कुल 15 दिनों की शूटिंग होगी। इसी स्टूडियो में मेकर्स ने सितंबर तक फ्लोर किराए पर ले लिए हैं। वहां हीरो के साथ साथ हीरोइन का घर भी क्रिएट किया जाएगा। ‘फ्रेडी’ के लिए हीरोइन के तौर पर नए चेहरे को कास्ट किया गया है। सूत्रों ने आगे बताया,  'फ्रेडी' के तुरंत बाद कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ की शूट पर जुटेंगे। उसकी शूटिंग भी मुंबई में ही होगी। दरअसल मेकर्स इसके लिए लखनऊ जाने वाले थे, पर उसके बजाय फिल्म की शूट मुंबई में ही पूरी की जाएगी। इसके लिए अंधेरी में यशराज स्टूडियो के पीछे चित्रकूट ग्राउंड में लखनऊ की हवेली का सेट लगाया जा रहा है। वह हॉन्टेड हवेली की तरह फिल्म में दिखाई जाएगी। ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग 10 अगस्त से शुरू होगी। 10 अगस्त से तब्बू शूट शुरू करेंगी। फिर 15 अगस्त से अगले 20 दिनों तक कार्तिक ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। ‘फ्रेडी’ का ज्यादातर शूट स्टूडियोज में होगा। फिल्म में कुछ रोड के सीक्वेंस मुंबई के टाउनसाइड इलाकों में फिल्माए जाएंगे। ‘फ्रेडी’ किस तरह रेड चिलीज के बजाय अक्षय पुरी के प्रॉडक्शन हाऊस के पास गई है, उसका जवाब खबर लिखने तक रेड चिलीज की तरफ से नहीं आया था। उनके अधिकारी इस बारे में जवाब ढूंढ रहे थे। हालांकि अक्षय और कार्तिक ने इस डेवलपमेंट पर हामी नहीं भरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *