नेट हाऊस में टमाटर एवं अन्य मौसमी सब्जियॉ उगाकर कृषक उत्तम कर रहें अच्छी कमाई

रायपुर
सच्ची लगन और मेहनत से किया गया कोशिश कभी बेकार नही होता आज हम बात कर रहे है ऐसे ही एक सफल कृषक  उत्तम  बरिहा जी की जो कि ग्राम पालीडीह वि.खं. सरायपाली के कृषक है जिन्होंने सीजन में टमाटर की खेती में एक नया मुकाम हासिल किया है। इनके द्वारा उन्नत तकनीक से उद्यानिकी फसलो की मौसमी सब्जियों खेती की जा रही है। वे बताते है कि उद्यानिकी विभाग से वे जरूरी और आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन लेते रहते है। किसान बरिहा को नाबार्ड पोषित संरक्षित खेती एवं फसलोत्तर प्रबंधन योजना के तहत् 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र हेतु शेडनेट हाउस प्रदाय किया गया है।

उन्होंने मौसम में उन्नत किस्म की टमाटर अभिलाशा लगाया था। उद्यानिकी विभाग ने बताया कि उन्होंने 1 एकड़ में लगभग 300 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ जिससे लगभग 3 लाख रूपए अच्छी आमदनी हुई है। उन्होंने उक्त फसल के साथ ही साथ इंटरक्रॉपिंग के रूप में गेंदा पुष्प का भी उत्पादन लिया गया जिसमें उन्हे लगभग 68000 रूपए का लाभ प्राप्त हुआ। कृषक द्वारा वर्तमान में शेडनेट हाउस के अंदर बरबट्टी तथा इंटरक्रॉपिंग के रूप में मौसमी सब्जियों की खेती कर रहे है। कृषक द्वारा इस प्रकार की उन्नत तकनीक से की जा रही उद्यानिकी फसलों की खेती को देखकर आस पास के कृषक भी उद्यानिकी फसल लेने हेतु उत्साहित हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *