12 अगस्त को बरेली से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो एयरलाइंस, 14 से शुरू होगा बेंगलुरू का सफर

बरेली
बरेली से मुंबई और बेंगलुरु की उड़ान का इंतजार खत्म हुआ। 12 अगस्त से मुंबई और 14 अगस्त से बेंगलुरु की फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने बुधवार को मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया। बरेली से मुंबई की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन होगी। जबकि बेंगलुरु का हवाई सफर सप्ताह में तीन दिन होगा। इंडिगो ने ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू कर दी। बरेली एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु को इंडिगो की एयरबस जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस करीब चार महीने से बरेली से मुंबई और बेंगलुरु की उड़ान शुरू कराने की औपचारिकता पूरी कर रहे थे। रक्षा मंत्रालय ने पिछले सप्ताह इंडिगो को एयरफोर्स के रनवे और एप्रेन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी। हालांकि इंडिगो ने एनओसी से पहले ही 5 अगस्त से फ्लाइट का प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया था। बुधवार को प्रस्तावित शेड्यूल में बदलाव कर दिया। फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया। 12 अगस्त से मुंबई की फ्लाइट की शुरूआत होगी। मुंबई से सुबह 9.25 बजे फ्लाइट बरेली के उड़ान भरेगी। 11.30 बरेली आएगी। एक घंटा रुकने के बाद दोपहर 12.30 बजे मुंबई रवाना होगी। एयरबस दोपहर को 2.40 बजे मुंबई पहुंचेगी। 14 अगस्त को बेंगलुरु से सुबह 8.40 बजे बरेली के लिए एयरबस उड़ान भरेगी। सुबह 11.30 बरेली पहुंचेगी। एक घंटे ठहरने के बाद 12.30 बजे बेंगलुरु को रवाना होगी। शाम 3.20 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचेगी।

मंगल-गुरुवार, शुक्र-रविवार को मुंबई की उड़ान
सप्ताह में चार दिन बरेली से मुंबई की उड़ान होगी। मंगलवार-गुरुवार और शुक्रवार-रविवार को बरेली से मुंबई और मुंबई से बरेली की फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

सोमवार-बुधवार और शनिवार को बेंगलुरु की उड़ान
बेंगलुरु की उड़ान सप्ताह में तीन दिन होगी। सोमवार, बुधवार और शनिवार को  बरेली से बेंगलुरु और बेंगलुरु से बरेली की फ्लाइट होगी। डीएम नितीश कुमार ने बताया, बरेली से मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट का शेडयूल इंडिगो ने जारी कर दिया। बरेली के विकास में मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट अहम भूमिका निभाएगी। कुछ और शहरों से भी हवाई मार्ग के जरिए बरेली जुड़ेगा। बरेली के लोगों को बहुत बधाई।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *