मनियारी जलाशय के कमाण्ड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन के लिए 45.89 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर
जल संसाधन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा बिलासपुर जिले के मनियारी जलाशय के कमाण्ड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन कार्य के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना फास्ट ट्रेक के अंतर्गत 45 करोड़ 89 लाख 45 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस योजना के पूर्ण होने पर खरीफ सीजन में 11 हजार 515 हेक्टेयर में तथा रबी सीजन में 3 हजार हेक्टेयर में इस प्रकार कुल 14 हजार 515 हेक्टेयर में सिंचाई की जा सकेगी।
