कार्यवाहक बनने के बाद पहला मामला आया सामने, रक को निरीक्षक सूची से किया बाहर

भोपाल
विभागीय जांच के चलते पुलिस उपनिरीक्षक को कार्यवाहक निरीक्षक की सूची से बाहर किया गया है। इसके अलावा एक अन्य उपनिरीक्षक ने कार्यवाहक निरीक्षक बनने से इनकार कर दिया। दोनों के कार्यवाहक की सूची से बाहर करने के पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने उपनिरीक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक का प्रभार देने के लिए फिट लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पंकज शुक्ला का नाम भी था। जब यह लिस्ट जारी हुई तब उनकी विभागीय जांच लंबित थी। उन्हें पुलिस मुख्यालय ने पिछले साल ही आरोप पत्र जारी कर दिया था, अब पुलिस मुख्यालय को पता चला कि पंकज शुक्ला जब भिंड में पदस्थ थे तब उनके खिलाफ जांच लंबित थी। शुक्ला को कटनी में पदस्थ कर दिया गया था। इस संबंध में हाल ही में कटनी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस मुख्यालय को जानकारी भेजी, तब जाकर पुलिस मुख्यालय को पता चला कि पिछले साल पंकज शुक्ला को आरोप पत्र जारी हुआ था जो अब तक लंबित हैं। इसके चलते पुलिस मुख्यालय ने शुक्ला को इस लिस्ट से बाहर कर दिया है।

इधर दिनेश चंद्र शर्मा को भी इस सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने पीटीसी इंदौर में रहते हुए वहां आवेदन किया था कि निजी कारण से वे निरीक्षक का कार्यवाहक प्रभार नहीं लेना चाहते हैं। जिसे पुलिस मुख्यालय ने मान लिया है। इसलिए इन्हें भी इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *