वेटलिफ्टंग में रायपुर ने सात गोल्ड, पांच रजत और छह कांस्य पदक जीते

रायपुर
बालोद जिले के दल्लीराजहरा जिला में आयोजित तीन दिवसीय 18वीं राज्य स्तरीय वेटलिफ्टंग चैंपियनशिप में रायपुर के खिलाडि?ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष वर्ग ने सात स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक जीते। इसमें महिला वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत पदक शामिल है।

सीनियर पुरुष वर्ग में रायपुर की टीम विजेता रही। 67 किलोग्राम वजन वर्ग में सुभाष लहरे ने 118 किलोग्राम स्नैच, 140 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 258 किलोग्राम वजन उठाकर बेस्ट लिफ्टर आफ छत्तीसगढ़ का खिताब अपने नाम किया। रायपुर जिला वेटलिफ्टंग के संरक्षक रज्जन श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, बुधराम सारंग, प्रदीप क्षत्रीय, संघरत्न गेडाम, शषी साहू सहित समस्त पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ी और कोच अजय दीप सारंग, टीम मैनेजर पंकज शुक्ला, चंदन भारती को बधाई दी।

इनके नाम रहा पदक
पुरुष वर्ग : करण लहरे 55 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, विजय महेश्वरी 55 किलोग्राम में रजत पदक, राजा भारती 55 किलोग्राम में कांस्य पदक, कोमल महेश्वरी 61 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, राहुल जांगड़े 61 किलोग्राम रजत, प्रवीण जांगड़े 61 किलोग्राम कांस्य, सुभाष लहरे 67 किलोग्राम में स्वर्ण, टोमन भारती 67 किलोग्राम में रजत, अभिराम पांडे, अक्षत भारती 73 किलोग्राम कांस्य, भावेश सारंग 89 किलोग्राम स्वर्ण पदक, दुष्यंत नायक 89 किलोग्राम कांस्य, लक्की मरकाम 96 किलोग्राम स्वर्ण, फाल्गुल जंघेल 102 किलोग्राम स्वर्ण पदक, अनिमेश ठाकुर 102 किलोग्राम रजत, विक्की कुर्रे 109 किलोग्राम में कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिला वर्ग : कुमकुम पटनायक ने 45 किलोग्राम वजन वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं अरूमिता दत्ता ने 81 किलोग्राम में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *