मदरसे को धार्मिक स्थल का रूप देने पर तनाव, पुलिस के साथ पहुंची एसडीएम

बरेली

संवेदनशील गांव कैमुआ में कुछ लोगों ने मदरसे को धार्मिक स्थल का रूप देने की कोशिश की, जिसकी जानकारी फैलते ही पहले पक्ष में तनाव फैल गया। एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं और निर्देश दिए कि तत्काल निर्माण कार्य बंद हो और कोई भी नई परंपरा शुरू न करने दी जाए। गांव में गौसिया हसनी हुसैनी के नाम से एक मदरसा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि मदरसे के ठीक बराकर जमीन खरीदकर इन लोगों ने नमाज अदा करना शुरू कर दिया। ईद आदि पर यहां नमाजियों के लिए जगह कम पड़ जाती है और वह खड़ंजे पर भी नमाज पढ़ते हैं। इसीलिए लोगों ने मदरसे को भी धार्मिक स्थल का रूप देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी और पहले पक्ष में आक्रोश भी हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम पारुल तरार और एसओ विक्रम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गई और उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य बंद करा दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पक्ष नया निर्माण अथवा नई परंपरा शुरू नहीं करेगा, जिसने भी ऐसी कोशिश की, तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *