मुख्यमंत्री चौहान ने पत्रकार पांडे की माताजी के अवसान पर शोक व्यक्त किया

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार ऋषि पांडे की माताजी के अवसान पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री चौहान ने पत्रकार ऋषि पांडे से फोन पर चर्चा कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्ति की। मुख्यमंत्री चौहान ने शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है की "माँ का जाना जीवन के सबसे मजबूत आधार स्तंभ का टूट जाना है। वरिष्ठ पत्रकार ऋषि पांडे की माताजी के निधन पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *