बृहस्पत सिंह ने कहीं भी नहीं की हैं एफआईआर कराने की बात, सिंहदेव को हुई है गलतफहमी – चौबे

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में बृहस्पत सिंह विवाद मामले में स्वास्थ्य मंत्री के सदन छोड़कर चलने के बाद संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बृहस्पत सिंह ने कहीं भी एफआईआर कराने की बता न की है और न ही पार्टी में सिंहदेव के खिलाफ शिकायत, मुझे लगता हैं कि सिंहदेव को गलतफहमी हुई है। सदन में अपनी पीड़ा जाहिर करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीधे अपने निवास आ गए थे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के के बुलावे पर वे बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय के साथ फिर से विधानसभा पहुंचे और सिंहदेव और मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ चर्चा हो रही है और यह मामला जल्द सुलझ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *