उत्तराखंड में तीन अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे सैलून और स्पा 

देहरादून
कुछ और रियायतों के साथ उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। सरकार ने आज यानी मंगलवार (27 जुलाई) सुबह 6 बजे से 3 अगस्त सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं, अब सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति लेने के बाद प्रदेश में राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, मनोरंजन व शैक्षिक समारोह का आयोजन हो सकेगा। 

 कैबिनेट मंत्री उनियान ने बताया कि राजनीतिक, सामाजिक, खेल गतिविधियां, मनोरंजन, शैक्षिक सांस्कृतिक समारोह हालांकि बंद रहेंगे। लेकिन सक्षम अधिकारी की अनुमति मिलने पर इन्हें आयोजित किया जा सकता है। कहा कि राज्य में सभी स्पा, सैलून, स्वीमिंग पूल, थिएटर, ऑडिटोरिटम को 50 फीसदी क्षमता के खोलने की अनुमति दे दी गई है। इस छूट के दायरे में होटलों में स्थित स्पा और अलग यूनिट के रूप में संचालित स्पा सेंटर भी शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *